मेरी तमन्ना
तू ही है दिल की तमन्ना
तू ही है किस्मत हमारी,
तू ही है सबकी दुआएं
तू ही है रहमत हमारी।
तू ही है दिल की तमन्ना
तू ही है किस्मत हमारी,
जानता हूँ दूर तुझसे
पर हूँ दिल के पास मैं,
जानता हूँ दूर तुझसे
पर हूँ दिल के पास मैं,
तू अकेली
मैं अकेला
फ़िर भी तेरे साथ मैं।
ख़ुद को तू महफूज़ रखना
ख़ुद को तू महफूज़ रखना
अब है तू अमानत हमारी।
तू ही है दिल की तमन्ना
तू ही है किस्मत हमारी ।
इक अजब सा शोर हो तुम
भूल अब सकता नही,
इक अजब सा शोर हो तुम
भूल अब सकता नही,
बस गया हूँ दिल में तेरे
दूर जा सकता नही।
इक अजब सा शोर हो तुम
भूल अब सकता नही,
बस गया हूँ दिल में तेरे
दूर जा सकता नही।
अब नही कोई भी ख्वाहिश
ना ही है चाहत हमें।
तू ही है सारी शोहरत
तू ही है दौलत हमारी।
तू ही है दिल की तमन्ना
तू ही है किस्मत हमारी ।
तू ही है सबकी दुआएं
तू ही है रहमत हमारी।
तू ही है रहमत हमारी।
तू ही है रहमत हमारी।
No comments:
Post a Comment