Sunday, 12 July 2020

पहली नजर का वो पहला प्यार।। First Love ❤️

पहली नज़र का एक तरफा प्यार"



यूँ एक पल की मुलाक़ात,
आसपास यूँ धीमी धीमी बरसात।

नजरें झुकीं
गिर के उठीं
नजरें झुकीं
गिर के उठीं
और हमारे कुछ हसीं जज्बात।

सोचा कुछ बात करें
सोचा कुछ बात करें
या उन्हें अपने साथ करें,
पल दो पल को ही सही
उनसे अपने दिल की फरियाद करें।

पर एक डर
पर,
एक डर जो छुप के बैठा है
हमारे अंदर कुछ इसकदर
अब क्या उनसे बात करें
और क्या उनको साथ करें।


कश्म-ए-कश  में थी
कश्ती हमारी
कश्म-ए-कश  में थी
कश्ती हमारी
डूब गई मझधार में
मोती ले गया कोई और दीवाना
हम रह गए इंतजार में।

कोई मिले जब कभी तुम्हें तो,
मत घबराना तुम यार मेरे,
तभी मिलेगा प्यार तुम्हारा
तभी मिलेगा यार तुम्हें।
तभी मिलेगा यार तुम्हे।
तभी मिलेगा यार तुम्हे।

मेरी तमन्ना।। Meri tamanna || you are my everything ❤️

मेरी तमन्ना



तू ही है दिल की तमन्ना 
तू ही है किस्मत हमारी,
तू ही है सबकी दुआएं
तू ही है रहमत हमारी।

तू ही है दिल की तमन्ना 
तू ही है किस्मत हमारी,

जानता हूँ दूर तुझसे
पर हूँ दिल के पास मैं,
जानता हूँ दूर तुझसे
पर हूँ दिल के पास मैं,
तू अकेली
मैं अकेला
फ़िर भी तेरे साथ मैं।

ख़ुद को तू महफूज़ रखना
ख़ुद को तू महफूज़ रखना
अब है तू अमानत हमारी।


तू ही है दिल की तमन्ना 
तू ही है किस्मत हमारी ।

इक अजब सा शोर हो तुम
भूल अब सकता नही,
इक अजब सा शोर हो तुम
भूल अब सकता नही,
बस गया हूँ दिल में तेरे
दूर जा सकता नही।


इक अजब सा शोर हो तुम
भूल अब सकता नही,
बस गया हूँ दिल में तेरे
दूर जा सकता नही।
अब नही कोई भी ख्वाहिश
ना ही है चाहत हमें।
तू ही है सारी शोहरत
तू ही है दौलत हमारी।


तू ही है दिल की तमन्ना 
तू ही है किस्मत हमारी ।

तू ही है सबकी दुआएं
तू ही है रहमत हमारी।
तू ही है रहमत हमारी।
तू ही है रहमत हमारी।